फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मोबाइल पर कोरोना के मरीजों जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मोबाइल पर कोरोना के मरीजों जाना हाल
विज्ञापन

मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कॉलेज में कोरोना से पिछले 10 दिनों में हुई मौत के मामले में डॉक्टरों से जानकारी ली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ओपीडी इमरजेंसी और अन्य वार्डों का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने कंट्रोल रूम से व्यवस्था देखी। जिसके बाद कोरोना संक्रमण मरीजों से मोबाइल पर हाल जाना। नोडल अधिकारी व डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमओ को साफ सफाई और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में डीएम के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज से आए नोडल चिकित्सक भी मौजूद रहे। डीएम ने प्राचार्य तथा कोविड वार्ड के प्रभारी के साथ कोविड वार्ड के आईसीयू में भर्ती मरीजों से उनके मोबाइल पर बात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आए नोडल अधिकारी ने भी मरीजों से मोबाइल से बात की। पिछले एक सप्ताह में मेडिकल कॉलेज में कोरोना से हुई मौत की संख्या बढ़ी है। इस पर डीएम ने पूछा कि मेरठ के अलावा किन-किन जिलों के मरीज हैं। प्राचार्य और कोविड के नोडल अधिकारी ने कहा कि अधिकांश ऐसे मरीज थे जिन्हें गंभीर हालत में यहां लाया गया और उन्हें कोरोना के अलावा दूसरी बीमारी भी थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एडीएम सिटी अजय तिवारी और सीएमएस धीरज बालियान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें