फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेरीपुरा में एसआईआर के गणना प्रपत्र घर-घर वितरित कराने पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को गति देते हुए डीएम डॉ. वीके सिंह ने सोमवार को दिल्ली रोड स्थित बेरीपुरा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने लोगों से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) मिलने, उसे भरने तथा समय पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा करने के संबंध में विस्तृत जानकारी की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सटीक, शुद्ध मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक दस्तावेज व्यवस्थित रखते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाना व त्रुटिरहित नामावली तैयार करना है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्षेत्र की समस्या भी सुनीं और अधिकारियों को संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम को घर-घर संपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें