फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान से रिश्वत मांगने के आरोप पर डीएम ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पाली गांव के किसान से नाली खुलवाने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। किसान ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कानूनगो ने उनसे काम कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। शिकायत के बाद डीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पाली गांव निवासी किसान मिंटू कुमार ने कुछ दिन पूर्व समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सिंचाई की नाली खुलवाने की मांग की थी। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे थे। किसान का आरोप है कि कानूनगो ने नाली खुलवाने के लिए उससे 10 हजार रुपये की मांग की। पैसे न देने पर नाली खुलवाने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर किसान संगठनों ने भी तहसील में प्रदर्शन किया था। इसके बाद किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम डॉ. वीके सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। तहसीलदार को मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें