फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एम्स पहुंचकर जाना शूटर दादी का हाल, प्रदेश सरकार उठाएगी अस्पताल का खर्च

Sat, 07 Sep 2019 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डीएम ने एम्स में पहुंचकर जाना शूटर दादी का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद की डीएम शकुंतला गौतम ने एम्स पहुंचकर शूटर दादी चंद्रो तोमर का हाला जाना। डॉक्टरों से सर्जरी की जानकारी ली। उन्होंने दादी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन


बता दें कि जौहड़ी में बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में शूटर दादी चंद्रो तोमर कुर्सी से गिर गई थीं। उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। उन्हें तीन सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनके दाएं पैर की सर्जरी कराई गई। शनिवार को डीएम शकुंतला गौतम ने एम्स पहुंचकर दादी चंद्रो तोमर का हालचाल जाना। दादी का सर्जरी करने वाले डॉ. विक्रांत, डॉ. राजेश मल्होत्रा, फिजियोथैरेपी डॉ. रुचिका और डॉ. विजय से भी जिलाधिकारी ने दादी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉ. विजय ने बताया कि दादी के अगले 10 दिन में पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना है। एम्स के नया प्राइवेट वार्ड कमरा नंबर 1009 में दादी चंद्रो तोमर भर्ती हैं। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एम्स पहुंचकर जाना शूटर दादी का हाल, एक घंटा रही साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने दादी चंद्रो तोमर से वार्तालाप करते हुए कहा कि उपचार का जो भी खर्चा होगा उसे उत्तर प्रदेश सरकार व्यय करेगी। डीएम ने दादी के समाज उत्थान के लिए कार्य की प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने परिवार के सदस्य सुमित राठी, विनोद तोमर, गीता तोमर और चिराग से जानकारी ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें