पश्चिमी यूपी में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मेरठ के डीएम मेरठ अनिल ढींगरा ने जिले के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश दिए हैं। डीएम के निर्देश के मुताबिक अब सभी स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 तक चलेंगे। इनमें आईसीएसई व सीबीएसई बोर्ड के भी सभी स्कूल शामिल हैं।
बीडीएस सहित शहर के अन्य स्कूलों ने भी हर साल की तरह अपने यहां प्राइमरी विंग के छात्रों को टाई के अलावा शर्ट के कॉलर का बटन बंद नहीं करने को कहा है। जिससे छात्रों को गर्मी से राहत मिले। परिजनों को एडवाइजरी की गई है कि बच्चों के साथ खाने में हेल्दी फूड रखें। बच्चों को मौसमी फल अवश्य खिलाएं।