फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापरवाह अफसरों पर बिफरे डीएम, जल संसाधन अधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
इकरार अहमद.... सदर तहसील परिसर में सुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग की सुनवाई न होने पर बुजुर्ग को आय
विज्ञापन
मेरठ। सदर तहसील में समाधान दिवस पर लापरवाह अफसरों पर डीएम वीके सिंह ने खूब नाराजगी दिखाई है। भूमि संरक्षण की शिकायत सुनने के लिए समाधान दिवस पर जल संसाधन का अधिकारी (जिलेदार) एनके नहीं पहुंचे, बल्कि अपने अधीन कर्मचारी को समाधान दिवस पर भेजा। जिस पर डीएम ने जल संसाधन के अधिकारी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अगर शिकायत का समाधान नहीं किया गया तो अधिकारी नपेंगे। समाधान दिवस पर 37 में से तीन शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम वीके सिंह और एसएसपी विपिन ताडा ने शनिवार को सदर तहसील में जनसुनवाई की। डीएम ने तहसील दिवस में अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 37 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं।
जिनमें से 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम सदर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बेहोश हो गए सेवानिवृत सैन्यकर्मी
जानी के पांचली गांव निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी राकेश कुमार सदर तहसील में शिकायत लेकर पहुंचे थे। समाधान दिवस में वह बेहोश हो गए। डीएम ने तुरंत उनका इलाज कराने के लिए सीएमओ को लगाया। एंबुलेंस से राकेश कुमार को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर उनको घर भेजा गया। बताया गया कि राकेश कुमार और ग्राम प्रधान के बीच विवाद है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते रहते है। पांचली गांव में नाली और रास्ते पर कब्जे का पुराना विवाद चल रहा है। डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर जांच करके निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें