फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक साल पहले भी करा सकेंगे डीएल का नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नई ट्रांसपोर्ट नीति के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का नवीनीकरण निर्धारित तिथि से एक साल पहले भी कराया जा सकेगा। पहले यह सुविधा एक महीना पहले की थी। इसके अलावा निर्धारित तिथि निकलने के एक साल तक कोई पेनाल्टी नहीं देनी होगी। लेकिन एक साल बाद री-टेस्ट के बाद ही डीएल का नवीनीकरण होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को 200 रुपये पेनाल्टी और री-टेस्ट के लिए 600 रुपये फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन

नई ट्रांसपोर्ट नीति से पहले डीएल धारक उसके नवीनीकरण कराने के लिए ड्यू डेट से एक माह पहले आवेदन कर सकते थे। अगर किसी कारण से वह आवेदन नहीं कर सका और ड्यू डेट निकल गई तो एक माह के अंदर बनवाने में कोई पेनाल्टी नहीं देनी होती थी। पांच साल के बाद नवीनीकरण कराने की स्थिति में ही री-टेस्ट लेकर डीएल का नवीनीकरण किया जाता था। लेकिन नई नीति में सब कुछ बदल गया है। अब ड्यू डेट से एक साल पहले ही नवीनीकरण कराया जा सकता है। ड्यू डेट निकलने के बाद एक साल के अंदर नवीनीकरण कराने पर पेनाल्टी नहीं लगेगी। इसके बाद नवीनीकरण कराने पर री-टेस्ट होगा। पेनाल्टी भी चुकानी होगी। री-टेस्ट फीस 300 रुपये प्रति वाहन और 200 रुपये पेनाल्टी देनी होगी। आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एक साल पहले नवीनीकरण कराने की सुविधा से लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें