फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंगलौर में डीजे सारजन, रावण में हुई भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर से गए डीजे सारजन और रावण के बीच हरिद्वार से निकलते ही कंपटीशन शुरू हो गया। मंगलौर तक आते आते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। ऐसे में दोनों पक्षों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। अन्य कांवड़ियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

मेरठ के युवाओं के साथ झारखंड का सबसे बड़ा डीजे सारजन अपनी 60 लोगों की टीम के साथ यूपी और उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ाकर हरिद्वार पहुंचा। गंगाजल उठाने के बाद हरिद्वार के बाहर उसकी भिड़ंत मेरठ रोहटा रोड के डीजे रावण से हो गई। 18 घंटे तक साउंड को लेकर कंपटीशन चलता रहा। रुड़की के पास मंगलौर में आते ही हाईवे पर दोनों पक्षों में गाली गलौज की नौबत आ गई। ऐसे में हाईवे जाम हो गया। झगड़े के दौरान युवाओं ने धार्मिक झंडे लहराए। इसके चलते विवाद और बढ़ गया। इस बीच मौके पर मौजूद अन्य कांवड़ियों ने वीडियो वायरल कर दिए। हालांकि विवाद को निपटाने के लिए अन्य कांवड़ियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें