फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे संचालक पर नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने दौराला निवासी डीजे संचालक पर एक वर्ष पूर्व नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। महिला के अनुसार आरोपी एक साल से ब्लैकमेल कर शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
एसएसपी ऑफिस पर बृहस्पतिवार को एक महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक साल पूर्व वह पहले रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में रहती थी। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी उसका लगातार पीछा कर परेशान करता था। आरोप है कि 10 अप्रैल 2025 को आरोपी अपनी बहन के साथ पीड़िता के फ्लैट पर पहुंचा था। बातचीत के दौरान आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर पीड़िता ने खुद को आपत्तिजनक हालत में पाया था। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये भी ले लिए थे। आरोपी पर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि शिकायती पत्र लगे सभी आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें