फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉग स्क्वायड में तैनात दीवान की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। शामली पुलिस के डॉग स्क्वायड में तैनात दीवान दीपक कुमार (38) की पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना तिराहे के पास हादसे में मौत हो गई। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


रमाला बागपत के मूल निवासी दीपक कुमार 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2019 से शामली के डॉग स्क्वायड में तैनात थे। उनकी मूल तैनाती एटा जनपद में थी। वह पिछले तीन दिन से अवकाश पर थे। वर्तमान में उनका परिवार मोदीनगर के आदर्श नगर में रहता है। वह सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां से अपनी कार में शामली जा रहे थे। पीनना तिराहे के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जानकारी पाकर हाईवे एंबुलेंस टीम ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पहचान होने पर शामली पुलिस को जानकारी दी। तब वहां से परिजनों को बताया गया। मंगलवार सुबह मृतक के पिता राम नरेश, साला डिंपल आदि परिजन पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि दीवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे है। दीपक कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था । शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं दी गई है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें