फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रीन पटाखे जलाकर दीपावली मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित किड्स गार्डन स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया गया। स्कूल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों ने ग्रीन पटाखे चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दीपावली का उत्सव मनाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही दीप सज्जा, रंगोली और अन्य आकर्षक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर किड्स गार्डन स्कूल के प्रबंधक संजय शर्मा एवं प्रधानाचार्य सारंग शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें