फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतियोगिताओं में मेधावी छात्रों ने दिखाया कौशल

विज्ञापन
(डायट) में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात्राएं। (
विज्ञापन
मवाना। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। मां सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस आयोजन में मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर कीर्ति ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर अलिना प्रथम, अदिति व टिंकू संयुक्त रूप से द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, जिज्ञासा और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। प्रतियोगिता प्रभारी सुजाता रानी ने बच्चों के आत्मविश्वास व रचनात्मकता की सराहना की। सुजाता रानी ने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों के निरंतर मार्गदर्शन का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें