फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक लगेगा मेंटेनेंस का ‘करंट’

Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उपभोक्ताओं को दिवाली तक बिजली की कटौती झेलनी होगी। विभाग मेंटेनेंस के नाम पर अभी चार से पांच दिन और बिजली काटेगा। अधिकारियों का कहना है दिवाली से पहले बिजली ढांचे को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि निर्र्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। मंगलवार को पांच बिजलीघरों की सात घंटे बिजली कटेगी।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल चेयरमैन संजय अग्रवाल ने त्योहारों पर उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने कंपनी के सभी जोन के मुख्य अभियंताओं को अलर्ट कर दिया है। पिछले 10 दिन से जर्जर तार बदलने और बिजलीघरों पर लगी पुरानी ओसीबी के स्थान पर नई वीसीबी लगाने के लिए रोजाना तीन से चार बिजलीघर क्षेत्रों में आठ से दस घंटे बिजली आपूर्ति गुल की जा रही है। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है।

आज यहां कटेगी सात घंटे बिजली
लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, हापुड़ रोड बिजलीघर के अलावा नौचंदी बिजलीघर के गढ़ रोड फीडर की सात घंटे बिजली काटी जाएगी। इन बिजलीघर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आपूर्ति नहीं होगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता तृतीय एसपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन सभी बिजलीघरों की 33 केवी लाइन के जर्जर तार बदले जाऐंगे और इनके ऊपर आ रही पेड़ों की टहनियों को काटा जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्य में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


आठ घंटे गुल रही बत्ती
सोमवार को भी 33 केवी रंगोली और लेडीज पार्क बिजलीघर पर वीसीबी बदलने के लिए सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया। हजारों उपभोक्ताओं को बिजली और पानी नहीं मिलने से हाहाकार मचा रहा। लोग बिजलीघर से लेकर अभियंताओं को फोन करते रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें