फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर लौटने की होड़: ट्रेन-बस से लेकर नमो भारत और मेट्रो तक फुल; खड़े होकर सफर करने को मजबूर यात्री

Sat, 07 Nov 2026 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिवाली पर घर लौटने वालों की भीड़ से मेरठ में ट्रेन, बस, नमो भारत और मेट्रो फुल हैं। जनरल कोचों में पैर रखने की जगह नहीं, यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बस में यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार मनाने के लिए घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ से परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को मेरठ के रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों का सैलाब उमड़ा। ट्रेन, बस, नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो तक में भारी भीड़ रही। सीटें फुल होने के कारण यात्रियों को खड़े होकर और सामान्य कोचों में ठसाठस भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से लोग मेरठ होकर पूर्वांचल, बिहार और दूसरे जिलों में अपने घरों को लौट रहे हैं। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में यात्री तत्काल टिकट और जनरल कोचों पर निर्भर हैं।

यह भी पढ़ें: नरक चतुर्दशी आज: शाम को होगा यम दीपदान; अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए विशेष विधान

विज्ञापन
Trending Videos

लंबी दूरी की ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं
मेरठ से प्रयागराज, लखनऊ, उत्तराखंड और जम्मू जाने वाली संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, ऋषिकेश एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। आरक्षित टिकटों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई यात्री तत्काल टिकट लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि त्योहार के कारण सभी ट्रेनों में भारी भीड़ है। स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

बस अड्डों पर सीट के लिए मारामारी
भैंसाली और सोहराबगेट बस अड्डों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। बस पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की जैसे हालात बन रहे हैं। मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी भी मुस्तैद हैं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्थाओं पर दबाव है।

शहर में सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

नमो भारत और मेट्रो में भी बढ़ी भीड़
दिवाली पर घर जाने और शहर में आवाजाही करने वालों की भीड़ का असर नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो पर भी दिखाई दिया। मेरठ से दिल्ली सराय काले खां के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल में यात्रियों की भारी भीड़ रही। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।

वहीं, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक चलने वाली मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशन भी यात्रियों की आवाजाही से गुलजार रहे। त्योहार के चलते सार्वजनिक परिवहन के सभी प्रमुख साधनों पर यात्रियों का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें