मेरठ। किचन गार्डन एसोसिएशन ने शनिवार को साकेत स्पोर्ट्स क्लब में दिवाली कार्निवल का आयोजन किया गया। रंगीलो राजस्थान की थीम पर सजे कार्निवल में उत्सव के कई रंग नजर आए। आकर्षक लैंडस्केपिंग और ट्रे गार्डन के साथ भव्य सजावट के साथ यह आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को कल्बेलिया नृत्य, लाइव लाख के बैंगल और कठपुतली शो के रूप में दर्शाया गया।
कार्निवल में 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए। इनमें मुख्य रूप से दीपावली के लिए सजावटी सामग्री, डिजाइनर कपड़े, क्रॉकरी, ज्वेलरी आदि की प्रदर्शनी शामिल रही। शाकाहारी व्यंजन, बेकरी आइटम, आइसक्रीम, पेय पदार्थ और फन गेम्स स्टॉल आगंतुकों के लिए खास रहे। तंबोला गेम खिलाया गया। विजेताओं को आकर्षक सिल्वर कॉइन्स उपहार स्वरूप दिए गए। अंत में लकी ड्रॉ निकाले गए और विजेताओं को बंपर पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्निवल का डिजाइन किचन गार्डन एसोसिएशन की अध्यक्ष सुजाता जैन के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। अध्यक्षता मीनाक्षी जैन ने की। सहायक टीम में सचिव सीमा बंसल, पूनम गुप्ता, छबी जैन, रचना बाटला, गीता नारंग, किरण गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सिमरन चंद्रा, वर्तिका मलिक, रीमा सूद आदि मौजूद रहे।
मेरठ..कंवलजीत..साकेत स्थित स्पोर्ट्स क्लब में लगे दीपावली कार्निवल में खरीदारी करते लोग.....संव
मेरठ..कंवलजीत..साकेत स्थित स्पोर्ट्स क्लब में लगे दीपावली कार्निवल में खरीदारी करते लोग.....संव
मेरठ..कंवलजीत..साकेत स्थित स्पोर्ट्स क्लब में लगे दीपावली कार्निवल में खरीदारी करते लोग.....संव