फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांशु गोयल लायंस क्लब मेरठ केसरी के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लायंस क्लब मेरठ केसरी ने सोमवार को इंस्टालेशन, इंडक्शन, चार्टर सेरेमनी व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट समारोह आईएमए हॉल में आयोजित किया। संचालन एमओसी शोभा विजय ने किया। ऑफिसर पंकज बिजलवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिष्ठापन अधिकारी आदित्य गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिव्यांशु गोयल, सचिव उमेश रस्तोगी व कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता का अधिष्ठापन कराया। नवनीत अग्रवाल ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष दिव्यांशु गोयल ने आगामी सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। सचिव उमेश रस्तोगी ने अब तक के कार्यों का विवरण साझा किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें