फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतरिक्ष की यात्रा में दिखा प्लेनेटेरियम का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया का सफर तय किया। ओटू प्लेनेटेरियम के आगमन से विद्यालय परिसर में विज्ञान और कल्पना का अनोखा संगम देखने को मिला। एयर कंडीशंड डोम में थ्रीडी, 360 डिग्री व्यू और 4के क्वालिटी की फिल्मों ने कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम पाठ्यक्रम से जुड़ा होने के कारण जटिल अंतरिक्ष सिद्धांतों को रोचक तरीके से समझाया गया। निदेशक एचएम राउत और प्रधानाचार्य नीना दुरेजा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां जिज्ञासा जगाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें