महाराष्ट्र में तारा रानी केसरी कुश्ती जीतकर लौटी मेरठ की बहू दिव्या काकरान ने खेलों को जारी रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, मैं अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान हमारी कुश्ती की फेडरेशन, स्पोर्ट् साई एवं सरकार से ये अपील करना चाहती हूं कि हमारी कुश्ती की गतिविधियों को ना रोका जाए।
लिखा कि यह वर्ष हम सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम आने वाले खेलों के लिए मेहनत कर रहें हैं और आस लगाए बैठे हैं कि कब हम कुश्ती की गतिविधियों में वापस आ पाएंगे। मेरी यही अपील है कि कुश्ती को ठप न किया जाए। जांच को अपनी जगह चलने दिया जाए लेकिन खेलों को न रोका जाए।