फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार सन 2005 में उसका विवाह दिल्ली निवासी एक युवक के साथ हुुआ था। किन्ही कारणों से उसका पति सेेे संबंध विच्छेद हो गया। अब वह महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही है। वहीं उसी के गांव में कस्बा निवासी एक दांतों का चिकित्सक अपना निजी क्लीनिक चलाता है। एक बार जब पीड़ित महिला चिकित्सक के पास अपना दांत दिखाने गई तो उसकी चिकित्सक से जान पहचान हो गई। आरोप है कि चिकित्सक ने महिला को अपने प्रेम जाल मेें फंसा लिया। महिला ने चिकित्सक को अपने पूर्व के विवाह के बारे में बता दिया। महिला का आरोप है कि चिकित्सक ने कई बार बिना मर्जी के उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसी बीच वह उसे कई बार अपने घर भी लेकर गया। तीन वर्ष तक लगातार दुष्कर्म के करने के दौरान उसने कई बार उसका गर्भपात भी कराया। आरोप है कि पीड़िता अब उसके साथ उसके घर जाने की जिद कर रही है तो आरोपी चिकित्सक उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी को लिखित में शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें