फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल होंगे। ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर से पहलवान हिस्सा लेंगे। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु एवं वजन वर्ग के पात्र खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान दस प्रकार की भारवर्ग श्रेणी में पहलवानों का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें