फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतींद्रानंद गिरि महाराज बोले- यूपी का विभाजन राष्ट्र के हित में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि यूपी का विभाजन देश और केंद्र सरकार के हित में नहीं है। यदि विभाजन होता है तो इससे बिगड़ने वाली व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि यूपी और मध्यप्रदेश से राष्ट्रवाद की जड़ें गहरी जुड़ी हैं। यूपी ही केंद्र को राजनैतिक शक्ति भी प्रदान करता है। उनका मानना है कि भाषा के आधार पर प्रांत का विभाजन नहीं होना चाहिए। एकता की शक्ति के साथ ही राष्ट्र को मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर योगी यतीन्द्रानंद गिरि सोमवार को समाजसेविका पूजा बंसल के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी के विभाजन को लेकर चल रहीं चर्चाओं पर यह बात कही। महामंडलेश्वर ने अयोध्या में शुरू हुए विवाद पर कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए जमीन खरीदने को लेकर उठीं आपत्तियों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाए। जांच में अगर ट्रस्ट के पदाधिकारी दोषी मिलते हैं तो उन पर नियमों के अनुरूप कार्यवाही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विश्व की 20 प्रतिशत आबादी अपने देश में हैं, लेकिन हमारे पास संसाधन दो प्रतिशत हैं। अब जनसंख्या नियंत्रण के लिए और कड़े कदम उठाने जरूरी हैं। इसके अलावा देश को समान नागरिकता कानून की प्रबल आवश्यकता है। जाति, धर्म, मजहब के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है। महामंडलेश्वर ने कहा कि अल्पसंख्यक का दर्जा उन्हें ही मिलना चाहिए जिनके पास मूलभूत अधिकार नहीं हैं।
विज्ञापन


बद्रीनाथ के दर्शन को भक्त व्याकुल
महामंडलेश्वर ने कहा कि इन दिनों हरिद्वार और ऋषिकेश के आश्रम खाली हैं। बंद्रीनाथ के दर्शन के लिए भक्त व्याकुल हैं। इसलिए टीका लगवा चुके लोगों को दर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि रुड़की स्थित आश्रम में गुरु पूर्णिमा का विशेष कार्यक्रम 15 जुलाई से 23 जुलाई के मध्य होगा। इसमें भागवत कथा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें