फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्माणाधीन सड़क का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण

Sat, 02 May 2026 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरूरपुर। निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते जिला पंचायत सदस्य व रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वा।
विज्ञापन
लोगों ने गुणवत्ता की शिकायत की, प्रशासन को देंगे जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी रजवाहे होते हुए गांव पथौली तक बनाई जा रही निर्माणाधीन सड़क का शनिवार को जिला पंचायत सदस्य व रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की। पथौली निवासी सूरज चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें सड़क की परत हाथों से उखड़ती दिखाई दे रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और गुणवत्ता का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा। इसके बाद अनिकेत भारद्वाज ने मौके पर निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वह भी जिला प्रशासन की लिखित में शिकायत करेगें। इस दौरान अक्षित त्यागी, सूरज पथौली और शामिर काजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें