नगर पालिका में ठेका प्रथा कर्मचारियों को डस्टबीन व कंबल देते चेयरमैन व ईओ।
- फोटो : MAWANA
नगर पालिका ने बांटे कंबल और डस्टबिन
मवाना। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नगर पालिका ने सात सौ कंबल क्रय किए हैं। ठेका प्रथा के अंतर्गत नियुक्त ठेकाकर्मियों को शुक्रवार को कंबल वितरित किए गए। वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में नगर पालिका को प्रथम स्थान दिलाने के उद्देश्य से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने एवं (गिला व सूखा) स्वच्छता के दृष्टिगत ठेकाप्रथा के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को 10 लीटर क्षमता वाले हरे व नीले डस्टबिन एवं पॉलीथिन की रोकथाम के लिए क्रय किए गए थैले भी वितरित किए गए। अध्यक्ष मौ. अय्यूब कालिया, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सभासद हाफिज इकरामुद्दीन, फारुख, फैय्याज, संजय प्रजापति, डॉ. धर्मपाल सिंह चौहान, सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक लाखन सिंह, सफाई नायक मनोज, राकेश, चेयरमैन पुत्र नबी हसन, जुनैद उर्फ अहसान मलिक व शाहदत्त आदि मौजूद रहे।