कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
लावड़। खरदौनी गांव के कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मवाना निवासी राशिद दोस्त सचिन के साथ शुक्रवार को बाइक से दौराला जा रहा था। गड्ढे बचाने को कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें राशि, सचिन घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को मसूरी स्थित चिकित्सक से उपचार दिलाया। इस मामले में आरोपी कार चालक फरार हो गया।