मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट ने बुधवार को लालकुर्ती के निकट बस्ती में कपड़े व खाद्य सामग्री बांटी। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम अग्रवाल सहित क्लब सदस्य सुनीता अग्रवाल, ऋतु सेठी, मीना आनंद ने सभी को स्वैटर, साड़ी, सूट, पैंट, कमीज और फल आदि सामान वितरित किया। संवाद