गंगानगर स्थित राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास पर लड्डू खिलाकर खुशी मनाते किसान। राज्य सरकार ने
- फोटो भी
गंगानगर। राज्य सरकार द्वारा गन्ने की कीमतों में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों, ग्राम प्रधानों ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक को लड्डू खिलाकर खुशी जताई। राज्य मंत्री के गंगानगर स्थित आवास पर सभी इकट्ठा हुए। राज्यमंत्री ने सरकार को किसान हितैषी बताया। इस मौके पर भाजपा नेता अजित सिंह, गुल्लू प्रधान, विनोद धामा, बालिस्टर, साहब सिंह सहित हस्तिनापुर, किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। संवाद