फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। दिव्यांगों को 32 उपकरण बांटे गए। दो दिव्यांगों को सर्जरी के लिए छह-छह लाख रुपये दिए गए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. वकुल रस्तोगी रहे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांगजनों के लिए भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल, बच्चों के लिए पुस्तकें दी जा रही हैं। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि हमें सभी वर्गों के हित के बारे में सोचना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अशोक अग्रवाल, अजय दीवान, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें