फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गृहकलह से परेशान युवक गंगनहर में कूदा, गोताखोरों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने शुक्रवार रात नानू गंगनहर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गंगानगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी कृपाल का पुत्र सौरभ पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव में था। शुक्रवार रात सौरभ नानू गंगनहर पुल पर पहुंचा और अपने भाई राजन को फोन कर गंगनहर में कूदने की बात कही।
विज्ञापन

भाई ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नानू गंगनहर पुल पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सौरभ गंगनहर में छलांग लगा चुका था। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें