फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: उत्तराखंड के CM धामी बोले-एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-देहरादून की दूरी घटी, चार धाम यात्रा को लेकर यह कहा

Mon, 02 Dec 2024 05:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी आज मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली देहरादून की दूरी काफी घटी है। हवाई यात्रा के मुकाबले सड़क मार्ग से पहुंचना आसान हो गया है। इस दाैरान उन्होंने चार धाम यात्रा को लेकर भी अपनी योजना बताई। 
विज्ञापन
पुष्कर धामी, सीएम उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली देहरादून इकोनामी एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी घट गई है। मात्र दो से ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच जा सकेगा।
विज्ञापन

हाइवे इतना शानदार बना है कि लोग हवाई यात्रा के मुकाबले सड़क मात्र से पहुंचना ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि हवाई यात्रा में काम से कम 4 घंटे लगते हैं जबकि सड़क मार्ग से अब केवल ढाई घंटे में ही पहुंचा जा रहा है। 

देहरादून से 40 हवाई सेवाएं देश भर में सुचारू
सोमवार को यहां मेरठ बाईपास पर एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के शासन में कनेक्टिविटी बढी है। देहरादून की कनेक्टिविटी सबसे शानदार है। दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिली है। देहरादून से और लखनऊ से सफर आसान हुआ है। देहरादून से करीब 40 हवाई जहाज की सेवाएं पूरे देश भर में चलती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में 12 करोड़ की शादी... दूल्हे को दिए 2.56 करोड़, जुता चुराई के 11 लाख और मस्जिद के लिए 8 लाख  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इन्वेस्ट की अपार संभावनाएं हैं। गत वर्ष इन्वेस्टर समिट कराया गया जिसमें 3 लाख 54 हजार करोड़ के निवेश को के एमओयू हुए थे। इसमें से 77 हजार करोड़ परियोजनाओं पर धरातल में काम हो रहा है।

 धामी ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भले ही सीमांकन के कारण अलग है, मगर दोनों प्रदेशों में रहन-सहन और संस्कृति लगभग एक समान है। यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद के लोग उधम सिंह नगर और हरिद्वार, देहरादून में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे बनने से दिल्ली देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश में आवागमन आसान हुआ है।

 धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को पूरे साल चलने की योजना बनाई जा रही हैं। उत्तराखंड में पहाड़ों पर अच्छे गेस्ट हाउस और होटल आदि बनाए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि उत्तराखंड में सभी को अपने जैसा परिवेश मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें