फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा के भूमि पूजन में व्यवधान, हंगामा

Fri, 05 Sep 2025 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सुनील कैथवास....भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा के लिये भूमिपूजन में शामिल हुए भाजपा पूर
विज्ञापन
विक्टोरिया पार्क में स्थान निर्धारण को लेकर थी पुलिस अधिकारियों को गलतफहमी
विज्ञापन

एडीएम सिटी, एसपी सिटी ने पहुंचकर अनुमति को लेकर बात की तो हुआ हंगामा
- प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद विधि विधान से हुआ भूमि पूजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की कथा का आयोजन 8 से 16 सितंबर तक विक्टोरिया पार्क में होना है। इसके लिए दिव्य शक्ति ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार दोपहर 1 बजे भूमि पूजन का समय निश्चित किया गया था। परम पूज्य श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां लाडलीनंद सरस्वती जी महाराज और अन्य महामंडलेश्वर विक्टोरिया पार्क में पहुंच गए थे, इसी बीच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार वहां पहुंचे और ने विक्टोरिया पार्क में आयोजन की अनुमति न होने की बात कही इसे लेकर काफी देर हंगामी हालात बने लेकिन बाद में अधिकारी लौट गए।
समिति के पदाधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास सभी अनुमति हैं। इस बीच जय श्री राम के नारे लगाए गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए। दिव्य शक्ति ट्रस्ट से जुड़े संतोष शुक्ला ने बताया कि समिति ने आयोजन संबंधी सभी अनुमति ली थी। जगह को लेकर पुलिस अधिकारियों को गलतफहमी थी जो दूर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच भूमि पूजन का कार्य परम पूज्य श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां लाडलीनंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में हुआ। पूजन कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार ने कहा कि भूमि पूजन से किसी को नहीं रोका गया है। किस स्थान पर मंच बनेगा। आगमन प्रस्थान के लिए कौन सी जगह निर्धारित की गई है। इस संबंध में समिति से जानकारी ली गई थी।

सुनील कैथवास....भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा के लिये भूमिपूजन में शामिल हुए भाजपा पूर

सुनील कैथवास....भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा के लिये भूमिपूजन में शामिल हुए भाजपा पूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें