मेरठ----------सीसीएसयू में वस्त्र किए दान
मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में बुधवार को जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक हुई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राकेश शुक्ला ने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लंबित मामलों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। प्रशासन से लंबित 10 मामलों एवं चार नए मामलों पर भी चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन के पास लंबित 45 मामलों की सूची क्षेत्राधिकारी दौराला सुचिता सिंह को सौंपी गई। इनमें जमीनी विवाद, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, रास्ते व पुलिस संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण करने को कहा गया। पूर्व सैनिक अनिल कुमार का जमीन संबंधी प्रकरण को एडीएम नगर बृजेश सिंह ने निस्तारित करने के निर्देश दिए। संवाद