फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में धार्मिक स्थल के पास शौचालय बनवाने को लेकर जबरदस्त हंगामा, पुलिस से हाथापाई

Sun, 20 Jan 2019 06:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news
विज्ञापन

मेरठ के बच्चा पार्क स्थित छीपी टैंक पर धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया रोड पर जाम लगा दिया। भाजपा विधायक समेत कई नेता भी मौके पर पहुंचे। डीआईजी अखिलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छीपी टैंक स्थित सरकारी जमीन को नगर निगम ने शौचालय बनवाए जाने के लिए चिन्हित किया है। यहां रविवार को इस बात का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया और नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की व हाथापाई कर दी। 

Trending Videos
विज्ञापन

विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि यहां धार्मिक स्थल की दीवार से सटाकर शौचालय बनवाने से उनकी भावनाएं आहत होंगी। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दोपहर को रोड जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले रफा-दफा किया। 
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें