संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। लाठी-डंडों से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
किला खेवान निवासी आकिल पुत्र मीर हसन मंगलवार को काम के सिलसिले में कील खरीदने के लिए कालंद चुंगी गया था। इसी दौरान रास्ते में शराब पीने को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने आकिल पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।