फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा में घमासान, पैनल पर सवाल   

Wed, 19 Oct 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अभी परिवार के घमासान से उभर भी नहीं पाई थी कि मुख्य फ्रंटल संगठन समाजवादी छात्रसभा में घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव पर इसका असर पड़ता नजर आ रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में छात्रसभा के जिला अध्यक्ष पैनल घोषित कर चुके हैं। छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेरठ मंडल के छात्रसंघ चुनाव प्रभारी का कहना है कि कोई पैनल घोषित नहीं किया गया है। अहम यह भी है कि छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कलह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा पार्टी से बाहर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में 26 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव है। 21 अक्तूबर को नामांकन होगा। छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राजदीप विकल ने पैनल घोषित कर दिया है। अध्यक्ष पद पर देवेश राणा, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, महामंत्री विवेकानंद सिंह, संयुक्त सचिव सलमान और कोषाध्यक्ष पद पर अजय प्रताप को चुनाव मैदान में उतारा है। छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेरठ तथा अलीगढ़ मंडल के छात्रसंघ चुनाव के प्रभारी जितेंद्र विदूड़ी का कहना है कि सीसीएसयू में छात्रसभा का कोई पैनल घोषित नहीं किया गया है। अगर किसी ने ऐसा किया है तो वह उनका व्यक्तिगत पैनल होगा। जितेंद्र विदूड़ी का यह भी कहना है कि अभी तक प्रदेश स्तर में छात्रसंघ चुनाव लड़ाने के लिए छात्रसभा ने पैनल उतारने का निर्णय नहीं किया है। मेरठ में अतुल प्रधान प्रदेश अध्यक्ष रहे तो उनके स्तर से पैनल घोषित किया जाता था। वहीं, जिला अध्यक्ष राजदीप विकल का कहना है पैनल जिला अध्यक्ष द्वारा घोषित होता रहा है, इसलिए उन्होंने पैनल उतारा है। घोषित पैनल छात्रसभा का है। 
 
प्रदेश अध्यक्ष हटाए, चुनाव प्रभारी अभी तक नहीं आए
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच हुए विवाद की वजह से काफी उथल-पुथल हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए घोषित कई उम्मीदवारों के टिकट बदले जा चुके हैं। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शिवपाल यादव ने अखिलेश टीम के सात लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया था। इसमें यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष समेत समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव भी शामिल हैं। 30 नवंबर को इन लोगों को पार्टी से निष्कासित किया था। छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र विदूड़ी छात्रसभा ने चुनाव प्रभारी बनने के बाद सीसीएसयू में चुनाव के संबंध में कोई बैठक नहीं की। जितेंद्र विवि के ही छात्र रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्रसभा को उठाना पड़ सकता है नुकसान 
छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष के बयान से जिले स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहमत नहीं हैं। छात्रसभा के प्रदेश सचिव अनुज जावला का कहना है जिले स्तर पर पैनल घोषित होते रहे हैं। मेरठ कॉलेज हो या सीसीएसयू कैंपस जिले स्तर पर ही छात्रसभा ने पैनल घोषित किए हैं। चुनाव के लिए जो टीम छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनी थी, उसमें अनुजा जावला का नाम शामिल है। छात्रसभा के पदाधिकारियों में मतभेद बढ़े तो इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।     

डिप्टी डायरेक्टर को घेरा  
एमबीए विभाग में एक छात्र द्वारा क्लास में केक काटने के लेकर डांटने पर छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजीव सिजेरिया का घेराव किया। आरोप लगाया कि छात्र को टारगेट कर परेशान किया गया। इससे वह अवसाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें