फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद तो बहू ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के सतवाई गांव में गृहक्लेश में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सतवाई निवासी 30 वर्षीय कविता का घर में खाना बनाने को लेकर सोमवार रात सास से विवाद हो गया था। जिस क्षुब्ध कविता ने मंगलवार सुबह कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोग खेतों से काम करके वापस लौटे तो कविता कमरे में फंदे से लटकी थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और मेरठ के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मायके वालों को मामले की सूचना दी। ससुराल पक्ष ने पुलिस को घटना के बारे में बताए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पति ने की मारपीट तो पत्नी ने जहीला पदार्थ निगला
दौराला। मवीमीरा गांव में विवाहिता ने गृहक्लेश में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक विवाहिता का सोमवार देररात परिजनों से विवाद हो गया। मंगलवार सुबह फिर से हुए विवाद में पति ने महिला के साथ मारपीट की। इससे क्षुब्ध महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से पुलिस को मामले की जानकारी हुई। हालांकि देररात तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें