फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मरीज की मौत के बाद विवाद, चिकित्सक ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बागपत रोड स्थित अस्पताल के स्टाफ पर परिजनों ने एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तीमारदारों पर अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वीर चिकारा ने थाना पल्लवपुरम में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में डॉ. जितेंद्र वीर चिकारा ने बताया कि 28 अगस्त को सिसौला निवासी हारून (50) पुत्र अली हसन को उसके बेटे सुहैल ने शाम करीब पांच बजे फेफड़ों की बीमारी के उपचार के लिए आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक के मुताबिक, मरीज की एचआरसीटी चेस्ट समेत अन्य जांच रिपोर्ट देखने के बाद उसकी हालत गंभीर थी। उसे ऑक्सीजन लगाकर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया कि रात करीब साढ़े 12 बजे मरीज की ऑक्सीजन कम होने लगी। इसकी जानकारी एक तीमारदार को देने के बाद पहले बाइपेप मशीन लगाई गई और सहमति लेकर मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया। इसी दौरान मरीज के बेटे ने आईसीयू स्टाफ शिवम के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। दूसरा कर्मचारी हर्ष पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
रात करीब पौने दो बजे अस्पताल प्रबंधन को हंगामे की सूचना मिली। चिकित्सक के अस्पताल पहुंचने पर आईसीयू में आठ-दस तीमारदार और सात-आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे। अन्य मरीजों के उपचार में बाधा पड़ने पर तीमारदारों को आईसीयू से बाहर जाने के लिए कहा गया। इसी दौरान उपचार के बीच हारून की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर परिजन शव को घर ले जाने के लिए तैयार हुए। अस्पताल की ओर से एंबुलेंस बुलाने के बाद बाहर खड़े एक तीमारदार द्वारा एंबुलेंस का शीशा तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने पूरे घटनाक्रम का हवाला देते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में मरीज के परिजनों ने बागपत रोड स्थित एक अस्पताल के कर्मचारियों पर एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें