Meerut News : मेरठ में दो अस्थायी कर्मचारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं, एक की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में कोतवाली इलाके में दो स्थायी कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक कर्मचारी की तहरीर पर दूसरे कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने भी उक्त कर्मचारी के खिलाफ नगर आयुक्त को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि अंकुश नाम के कर्मचारी की ड्यूटी वार्ड-89 में थी। अंकुश कुमार अपने वार्ड को छोड़कर वार्ड-56 कोतवाली में प्राइवेट काम कर रहा था। जहां पर दीपक नाम के कर्मचारी से अंकुश की मारपीट हो गई। जानकारी लगने पर नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दीपक की तहरीर पर अंकुश पर केस दर्ज हो गया।