फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खिर्वा जलालपुर में दो पक्षों में विवाद, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव में 26 मार्च की देर रात दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। 27 मार्च को मामले में दोनों पक्षों के सात लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


गांव पिठलोकर में बृहस्पतिवार की रात विवाद होने और हवाई फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि नफीस और मेराज के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान गांव निवासी सोनू बीच-बचाव के लिए पहुंचा लेकिन एक पक्ष का समर्थन करने पर उसका भी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। इस दौरान पथराव की घटना भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने हवाई फायरिंग की पुष्टि से इन्कार किया है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर भी जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें