संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के बाहर अपनी बहन की ससुराल की युवती से शादी की बात करने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। मौके पर हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
मेरठ रोड स्थित इंटर कॉलेज में एक व्यक्ति प्राइवेट माली का काम करता है। बताया गया है कि माली के भतीजे की शादी टीपी नगर निवासी युवती से हुई है। टीपीनगर निवासी आदित्य वह अपने बहनोई के चाचा की लड़की से शादी की बात करने कॉलेज के बाहर पहुंच गया। आदित्य ने जब लड़की के परिजनों को शादी की बात करने के लिए फोन किया, आदित्य की यह हरकत युवती के परिजनों को नागवार लगी और वे मौके पर पहुंच आदित्य को पकड़ लिया। देखते-ही-देखते वहां विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से आदित्य और दूसरे पक्ष से विशाल व राज को हिरासत में ले लिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि शांतिभंग की आशंका को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।