फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 88 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को ''''निधि आपके निकट'''' कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 89 में से 88 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। यह कार्यक्रम ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत हुआ। इसमें मेरठ सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद शामिल थे। नियोक्ताओं, अंशधारकों और पेंशनरों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को दावा भुगतान, केवाईसी अपडेट और पेंशन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 88 का तुरंत समाधान हुआ। मेरठ में प्राप्त सभी 4 शिकायतों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें