फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों का वार...अस्पतालों में लगी कतार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार - फोटो : aaa
विज्ञापन
मेरठ। कभी बारिश तो कभी तेज गर्मी और उमस। मौसम का ये बदलाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। इससे जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके अलावा गंदगी से फंगल इंफेक्शन फैल रहा है। सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों की कतारें लगी हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए साढ़े पांच हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बीमारियां बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा बीमारियां बुखार, खांसी, जुकाम और फंगल इंफेक्शन की होती हैं। ऐसे मौसम में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का खास ख्याल रखे जाने की जरूरत होती है, क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बीमारियां इन्हें जल्दी घेर लेती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
इस मौसम में बीमार होने का मुख्य कारण गंदगी भी है। मच्छर, कीड़े, अशुद्ध पानी, वातावरण में नमी, दस्त, कपड़े गीले हो जाना बीमारी का कारण बनते हैं। बुखार, डायरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, पीलिया और त्वचा संक्रमण आदि की समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि सफाई रखकर और सावधानी बरतकर काफी हद तक इनसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
- संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- खाना खाने से पहले अच्छे से हाथ धोएं।
- देर से कटे हुए और रखे हुए फल न खाएं।
- मौसमी फलों का ज्यादा सेवन करें।
- बारिश में बिल्कुल न भीगें।
- अगर भीग गए हैं तो ज्यादा देर गीले न रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें