फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
सरधना। गांधी जयंती पर प्रतियोगिताओं को लेकर बैठक करते पर्यावरण धर्म समिति के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पर्यावरण धर्म समिति की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट व संचालन जीशान कुरैशी ने किया। प्रतियोगिता का संयोजक इंजीनियर आफताब अंसारी को बनाया गया। मनमोहन त्यागी, डॉ. ताहिर हनफी, डीके सिरोही, अनुज पंवार और डॉ. खालिद को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दो अक्तूबर को नगर के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में होगा। प्रतियोगिता चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में 12-12 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 5 अक्तूबर को होगा। इसका संयोजन और संचालन संस्था के मुख्य प्रवक्ता आगा अली शाह करेंगे। प्रचार एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी एसए बेताब और मेराज पठान को दी गई है। समिति सदस्यों को आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में डॉ. रविंद्र सिंह, एडवोकेट अनीस खान, सलीम दीवाना, मुकेश कुमार, संयम पांचाल और प्रवीण कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें