फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुग्ध उत्पादन और मार्केटिंग पर की चर्चा

Mon, 16 Feb 2026 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - बनास डेयरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कृषि विवि के कुलपति।
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल बनास डेयरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय और बनास डेयरी के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति व अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन, उसके प्रसंस्करण और मार्केटिंग के लिए नई-नई तकनीक, उनके प्रबंधन के बारे में चर्चा की गई। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने गुजरात में सहकारिता मॉडल को भी देखा। वहां पर महिलाओं द्वारा दुग्ध उत्पादन, उनके उत्पाद एवं प्रबंधन के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों पर चर्चा की। कुलपति ने कहा कि हाल ही में कृषि विवि और बनास डेयरी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। इससे दोनों को फायदा होगा। यह कार्यक्रम आगे किए जाने वाले कार्यों में भी अहम भूमिका निभाएगा। सम्मेलन में उनके साथ निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, प्रो. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें