फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के लिए जबरन धन संग्रह करने

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के लिए जबरन धन संग्रह करने
विज्ञापन

के मामले में समझौते की चर्चा
खरखौदा। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र कर रही टीम पर दंपती ने मारपीट का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। घटना से स्थिति तनावपूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित किठौर विधायक भी खरखौदा पहुंचे। चर्चा है कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को आरएसएस के प्रचारक दीप्तिमान के नेतृत्व में कस्बा खरखौदा में धन संग्रह कर रही टीम माता मोहल्ले में पहुंची। जहां टीम जयभगवान त्यागी के आवास पर पहुंची थी। टीम ने जयभगवान के दान के रूप में केवल 50 रुपये ही दिए थे। आरोप है कि टीम ने अधिक धनराशि की मांग का दबाव बनाया था। इस पर जयभगवान पक्ष ने विरोध किया था। आरोप है कि टीम ने दंपती के साथ मारपीट की थी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। टीम द्वारा एक ही घटना पर पहले मारपीट और बाद में डकैती की तहरीर देने पर मामले में झोल आने लगा। थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को दोनों तहरीर के बारे में जानकारी दी। मंगलवार को जिलाध्यक्ष व किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी कस्बा में संघ कार्यालय पर चल रही बैठक में पहुंचे। चर्चा है वहां पर कस्बा निवासी रालोद के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह त्यागी को भी बुलाया गया। चर्चा है कि दोनों पक्षों ने गलती मानकर समझौता भी कर लिया। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष ने थाना पर समझौता दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें