फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर की चर्चा

विज्ञापन
शाहकुलीपुर में भाजपा की मासिक बैठक का आयोजन होता हुआ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत महाभियान के तहत भाजपा माछरा मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की आगामी चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव शाहकुलीपुर में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवनवीर सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ संगठन की आगामी विधानसभा चुनाव में जो जिम्मेदारी होगी उसे वह किस प्रकार से निभाएंगे तथा कार्यकर्ता को किस प्रकार से मतदाता को पोलिंग बूथ तक लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ भाजपा माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में हुए विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है, जिससे आम जनता भी इन योजनाओं से वंचित न रहे। इस दौरान महेश प्रजापति, कुलदीप तोमर, सुशील कांबोज, मुनीष चौधरी, मनवीर मलिक तथा बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें