फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृपाओं की माता के महोत्सव की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में 7 व 8 नवंबर को होने वाले कृपाओं की माता के महोत्सव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील में बैठक हुई। तहसीलदार योगेश चंद्र और नगर पालिका की ईओ दीपिका शुक्ला ने व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

चर्च प्रबंधक फादर वेलेरियन पिंटो और फादर मार्टिन रावत ने बताया कि महोत्सव में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक भीड़ आने की संभावना है। बैठक में तहसीलदार योगेश चंद्र और ईओ दीपिका शुक्ला ने महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। नगर पालिका प्रशासन की ओर से चर्च के आसपास साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता जताई गई। ठाकुर प्रतिश सिंह, आगा ऐनुद्दीन शाह और पंकज जैन, सूर्यदेव त्यागी, समर कुरैशी, मलखान सैनी, सिस्टर क्रिस्टीना, सिस्टर मीना नायडू, पिंकी सोम, सुहैल कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें