फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री से की रजत जयंती कार्यक्रमों पर चर्चा

Wed, 17 Jun 2026 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं कृषि विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
विज्ञापन

कुलपति के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक कृषि अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और कृषक कल्याण के लिए विभिन्न नवाचारों पर कार्य किया जा रहा है। किसानों तक नई तकनीकों को पहुंचाने के लिए संचालित कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय की रजत जयंती और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले एकता एवं प्रगति का उत्सव कार्यक्रमों की रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें