फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपावली प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
दौराला - विद्या एकेडमी में रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
दौराला। समौली मार्ग स्थित विद्या एकेडमी में शुक्रवार को दो दिवसीय दीपावली प्रतियोगिता का समापन किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रेखा चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रंगबिरंगी रंगोली, कार्ड, दीया साज सज्जा, वॉल हैंगिंग, डोर हैंगिंग आदि में अपना हुनर दिखाया। डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को सीखने को मिलता है। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी दीपावली पर्व पर उपहार वितरित किए गए। इस दौरान नीलम, मयंक, अर्चना, विजेता, स्नेहा, सुभाष, कविता, छवि, कुलदीप, अंकुश, पूजा, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें