दौराला। सरधना विधानसभा के दौराला मंडल के दौराला ब्लॉक सभागार में बूथ सत्यापन एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं एससीएसटी आयोग के सदस्य हरेंद्र जाटव रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की। संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर अपने विचार रखे। बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। कहा कि बंगाल की जीत से कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर जिला मंत्री नितिन शर्मा, गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, लाजपाल चौहान मंडल महामंत्री, रवि पूनिया मंडल महामंत्री, मोहित राणा, डॉ. धनेश, विनीत गुर्जर आदि मौजूद रहे।