सरधना। बूढ़ा बाबा मंदिर में आयोजित बैठक मेले के नाम को लेकर चर्चा करते समिति व भाजपा के पदाधिक
सरधना। नगर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष द्वारा मेले का नाम बदलकर बूढ़ा बाबा किए जाने की मांग की जा रही है, जबकि वर्षों से यह मेला बूढ़ा बाबू के नाम से आयोजित होता आ रहा है। बृहस्पतिवार शाम मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और सभासदों की मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने मेले का नाम बूढ़ा बाबा करने पर सहमति जताई। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था और परंपरा को देखते हुए नाम में संशोधन किया जाना चाहिए। बैठक में मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, पंकज जैन, शानू जैन, उमा त्यागी, पिंकी सोम, मंगू प्रधान, वीरेंद्र चौधरी, दीपक शर्मा, सुभाष वेद, वीरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरा पक्ष इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा है।